1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन ने परिणीति चोपड़ा से पूछा सवाल: 'रणवीर सिंह पापा बन गए' तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

फैन ने परिणीति चोपड़ा से पूछा सवाल: 'रणवीर सिंह पापा बन गए' तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

 Published : Aug 25, 2021 11:17 am IST,  Updated : Aug 25, 2021 01:45 pm IST

परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान एक फैन ने रणवीर सिंह से जुड़ा सवाल पूछ लिया।

parineeti chopra ranveer singh papa ban gaye fan question answer - India TV Hindi
फैन ने परिणीति चोपड़ा से पूछा सवाल: 'रणवीर पापा बन गए' ! Image Source : INSTA:PARINEETI/RANVEER

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब राउंड किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे रणवीर सिंह से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा कि परिणीति को अपने पोस्ट में एक्टर को टैग करके इस सवाल का जवाब पूछना पड़ा। बता दें कि रणवीर और परिणीति ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'किल दिल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। 

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने लिखा- 'रणवीर सिंह पापा बन गए'। तो एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को अपने पोस्ट में टैग किया और रणवीर से पूछा- 'प्लीज कंफर्म करें।'

फैन ने परिणीति से पूछा रणवीर सिंह से जुड़ा सवाल
Image Source : INSTAGRAM फैन ने परिणीति से पूछा रणवीर सिंह से जुड़ा सवाल 

ता दें कि रणवीर ने हाल ही में अपनी मां अंजू भवनानी का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पूरी फैमिली एक रेस्टोरेंट में एकत्र हुई, जहां वो 'काऊ ब्वॉय' वाले लुक में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी मां के साथ बॉलीवुड के कई गानों पर खूब डांस किया। वो पत्नी दीपिका के साथ भी थिरकते दिखाई दिए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'सर्कस' और 'जयेशभाई जोरदार' में दिखाई देंगे। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं, दीपिका पादुकोण संग उनकी मूवी '83' भी रिलीज के लिए तैयार है। 

वहीं, दीपिका की बात करें तो वो भी कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी, जिसमें ऋतिक रोशन संग 'फाइटर', अमिताभ बच्चन और प्रभास संग अनाम फिल्म, शकुन बत्रा की मूवी शामिल है। शाहरुख खान संग 'पठान' में भी नज़र आने की खबर है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन