एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का कहना है कि उन्हें कई वेब सीरीज़ के ऑफर मिल रहे हैं और उन्हें इनमें काम करने में कोई प्रॉब्लम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के पास बहुत से विकल्प हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे कई दिलचस्प वेब सीरीज़ के ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि उनमें से मैं कौन सा करूंगी या कोई करूंगी भी या नहीं, मुझे नहीं पता।''
Related Stories
परिणीति इस साल तीन फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें 'केसरी', 'संदीप और पिंकी फरार', 'जबरिया जोड़ी' शामिल है। 'केसरी' में अक्षय कुमार हैं। फिल्म 21 मार्च को रिलीज़ होगी। 'संदीप और पिंकी फरार' में उनके साथ अर्जुन कपूर हैं। यह फिल्म जून में रिलीज़ हो सकती है। वहीं, 'जबरिया जोड़ी' में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। यह बिहार के 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ होगी।
'केसरी' में अपने केरेक्टर के बारे में पूछे जाने पर परिणीति ने कहा- ''यह पंजाबी केरेक्टर है। यह सिख लड़के की कहानी है जो सरदारनी से मिलता है। फिल्म दो दिनों की कहानी है, आज मैं बात कर रही हूं कि यह होने वाला है और दूसरे दिन असली लड़ाई होती है। जब भी अक्षय सर का केरेक्टर किसी समस्या से जूझ रहा होता है या उन्हें कोई फैसला लेने में दिक्कत होती है तो मेरे केरेक्टर की उनकी ज़िंदगी में एंट्री हो जाती है। मैं उनकी पत्नी थी, जो अब इस दुनिया में नहीं है। इसलिए वह हमेशा हमारे बीच होने वाली बातचीत को याद करता है।''
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
दुबई में शाहरुख खान को मिली रहस्यमय महिला