1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने अपनाया बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का अवतार, देखिए फिल्म से उनका नया Look

परिणीति चोपड़ा ने अपनाया बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का अवतार, देखिए फिल्म से उनका नया Look

 Published : Nov 06, 2020 08:13 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 08:31 am IST

साइना नेहवाल ने परिणीति चोपड़ा की फोटो शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

parineeti chopra lookalike saina nehwal- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा ने अपनाया बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का अवतार Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं। इस बीच बैडमिंटन स्टार ने परिणीति की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हुबहू साइना जैसी लग रही हैं। इसके साथ ही साइना ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

साइना नेहवाल ने परिणीति चोपड़ा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी लुक-अलाइक। परिणीति चोपड़ा तुम बहुत प्यारी लग रही हो। #sainamovie #lookingforward #sainabiopic

परिणीति चोपड़ा ने एक बार फिर सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, किया ये पोस्ट

परिणीति इस फिल्म के जमकर तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बैडमिंटन की जमकर प्रैक्टिस की और इसे सीखने के लिए करीब 15 दिनों तक स्टेडियम में भी रहीं। 

ज्ञात हो कि साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर को लेने की बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में परिणीति के नाम पर मुहर लगाई गई। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते करने वाले हैं।

साइना नेहवाल ने परिणीति चोपड़ा को खिलाए मां के हाथ के बने आलू पराठे

टी-सीरीज के भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार निर्मित बायोपिक के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन