1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: किस आदत को बदलने के लिए कह रही हैं अनुष्का शर्मा

VIDEO: किस आदत को बदलने के लिए कह रही हैं अनुष्का शर्मा

 Published : Jul 08, 2017 09:17 am IST,  Updated : Jul 08, 2017 09:17 am IST

देशभर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर खूब जागरुकता फलाई जा रही है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने भी इसकी ओर एक कदम बढ़ाया है। दरअसल हाल ही में एक इसी को लेकर एक विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें अनुष्का शर्मा दिखाई दे रही हैं।

anushka- India TV Hindi
anushka

मुंबई: इन दिनों देशभर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर खूब जागरुकता फलाई जा रही है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने भी इसकी ओर एक कदम बढ़ाया है। दरअसल हाल ही में एक इसी को लेकर एक विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें अनुष्का शर्मा दिखाई दे रही हैं। इसमें सिंगर परोमा दासगुप्ता ने सामाजिक जागरुकता अभियान संबंधी एक परियोजना में अनुष्का शर्मा के लिए गाया है। 'ओके जानू' और 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्मों के लिए आवाज दे चुकीं परोमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के एक हिस्से के तहत 'दरवाजा बंद' अभियान के लिए अपनी आवाज दी है, जिसमें अनुष्का शर्मा हैं।

परोमा का कहना है कि, "जब संगीतकार हनीफ शेख ने मुझे प्री-शूट ट्रैक गाने के लिए बुलाया तो मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि बॉलीवुड में मेरी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा इसकी ब्रांड ऐम्बेसडर हैं।" उन्होंने कहा, "'दरवाजा बंद' अभियान समय की आवश्यकता है, जिसमें लोगों से बंद दरवाजे के पीछे शौच के लिए कहा जाता है। मैं इसके पक्ष में हूं और इस अभियान का अनुष्का द्वारा भी समर्थन सराहनीय है।"

परोमा दासगुप्ता ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी अपनी आवाज दी है। जैसे नेस्ले, बजाज, फ्रूटी और सिंथॉल जैसे विज्ञापन जिंगल इनमें से प्रमुख हैं। तो इस तरह सोनम की मदद करता है कैमरे के पीछे का अनुभव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन