1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान जब शाहिद कपूर पर चढ़ा 'PawriGirl' का खुमार, टीम के साथ बनाया मजेदार Video

शूटिंग के दौरान जब शाहिद कपूर पर चढ़ा 'PawriGirl' का खुमार, टीम के साथ बनाया मजेदार Video

 Published : Feb 18, 2021 11:54 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 12:14 pm IST

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर किया है। 'पॉरी हो रही है' को उन्होंने अक्षय कुमार के गाने के साथ मजेदार ट्विस्ट दिया है।

pawri ho ri hai shahid kapoor hilarious video - India TV Hindi
शाहिद कपूर पर चढ़ा 'पॉरी गर्ल' का खुमार  Image Source : INSTAGRAM: SHAHID KAPOOR/DANANEER

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने कैमरे से पहले खुद को दिखाती है, फिर अपनी गाड़ी को और कुछ दोस्तों को। इस दौरान वो बोलती है, "ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (पार्टी) हो रही है।" संगीतकार यशराज मुखाते ने इसका मैशअप बना दिया है और महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

इस वीडियो का खुमार बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पर भी चढ़ गया है। उन्होंने भी बताया है कि वो कैसे पॉरी (पार्टी) कर रहे हैं। ये वीडियो शाहिद की फिल्म की शूटिंग का है, जहां वो अपनी पूरी टीम के साथ बैठे हुए हैं। उनके डायरेक्टर कहते हैं, "ये मेरा स्टार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी हो रही है" इसमें शाहिद आखिरी में गाना गाते हैं, "पार्टी ऑल नाइट...।"

#pawrihorihai: कंगना रनौत पर भी छाया वायरल वीडियो का खुमार, ऐसे हो रही है उनकी 'पॉरी'

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद स्टारर 'जर्सी' दिवाली पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। शाहिद ने किया इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। उन्होंने क्रिकेट की वर्दी पहने हुए एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "इस दिवाली 5 नवंबर 2021 को जर्सी रिलीज हो रही है। मानवीय शक्ति की विजय। एक ऐसी यात्रा जिस पर मुझे बहुत गर्व है। यह टीम के लिए है।"

शाहिद की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा इसी नाम की एक तेलुगू हिट की हिंदी रीमेक है। हिंदी संस्करण का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है, जिन्होंने 2019 के मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था। इसमें मृणाल ठाकुर भी हैं।

कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली लेकिन असफल क्रिकेटर के बारे में है, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने उम्र के तीसवें पड़ाव में वापसी करने और भारत के लिए खेलने का फैसला करता है।

(IANS इनपुट के साथ ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन