1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट्स को पायल रोहतगी ने कहा 'जॉबलेस', हुईं ट्रोल

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट्स को पायल रोहतगी ने कहा 'जॉबलेस', हुईं ट्रोल

 Published : Oct 03, 2019 09:03 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 09:15 pm IST

'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ने शो के इस सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' कहा है। अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे शो के प्रतिभागियों पर फब्तियां कसने के अलावा पायल ने इन्हें 'जॉबलेस' भी कहा है।

 'बिग बॉस 13' के...- India TV Hindi
 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट्स को पायल रोहतगी ने कहा 'जॉबलेस', हुईं ट्रोल Image Source :

मुंबई: 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ने शो के इस सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' कहा है। अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे शो के प्रतिभागियों पर फब्तियां कसने के अलावा पायल ने इन्हें 'जॉबलेस' भी कहा है।

पायल ने बुधवार को ट्वीट किया, "राम-राम जी। अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक इन सभी के पास वर्तमान में कोई काम नहीं है..इसलिए इन्होंने पैसों के लिए 'बिग बॉस 13' करने का फैसला लिया है। बाकी जो हैं वे बेमतलब के हैं जिन्हें सिर्फ फेम की जरूरत है इसलिए ये मुफ्त में ही आ गए होंगे। मैं भी 'जॉबलेस' थी जब मैं 'बिग बॉस' में गई थी।"

पायल का यह ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया और वह ट्रोल हो गईं।

एक यूजर ने लिखा, "इसमें कोई दिमाग नहीं है।"

किसी ने कमेंट किया, "आप जॉबलेस थीं नहीं, आप अब भी जॉबलेस हैं।"

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "आप जॉबलेस थीं तो 'बिग बॉस' में आई थीं और इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें जो कोई भी आ रहा/रही है, वह जॉबलेस ही हो।"

पायल 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में शामिल हुई थीं। उस दौरान घर में ठहरे शो के दूसरे प्रतिभागी राहुल महाजन संग अपने रोमांस के लिए पायल लगातार सुर्खियों में रही थीं।

इनपुट- आईएनएस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन