1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पायल रोहतगी को मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर किया ब्लॉक, एक्ट्रेस ने अमित शाह से मांगी मदद

पायल रोहतगी को मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर किया ब्लॉक, एक्ट्रेस ने अमित शाह से मांगी मदद

 Published : Jul 11, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 05:52 pm IST

पायल रोहतगी के पति संग्राम सिंह ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है।

पायल रोहतगी- India TV Hindi
पायल रोहतगी

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से चर्चा में रहने वाली पायल रोहतगी ने अब मुंबई पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। पायल का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इस मामले में पायल ने गृहमंत्री अमित शाह को मेल भी किया है। पायल ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस के ट्विटर का स्क्रीन शॉट लगाते हुए लिखा है- मुंबई पुलिस ने मुझे ब्लॉक क्यों किया है? इस पक्षपात के बाद तो मुझे हिंदुस्तान में रहने में भी डर लग रहा है।

पायल ने अमित शाह को लिखे मेल का भी स्क्रीन शॉट लगाया है। पायल लिखती हैं- हेलो अमित शाह सर, उम्मीद करती हूं आप अच्छे होंगे। सर आपको परेशान करने के लिए मैं माफी मांगती हूं। आज सुबह मुझे मेरे ऑफिस से पता चला है कि मुंबई पुलिस ने मेरा वैरिफाइड अकाउंट ब्लॉक किया है। एक प्रोफेशनल होने के बाद आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। ये चौंकाने वाला है। आपके टैक्स भरने वाले नागरिक के साथ ऐसा हुआ है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने पायल का सपोर्ट किया है। जिसके लिए पायल ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

बवाल बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की ट्विटर टीम ने पायल को अनब्लॉक करते हुए लिखा- ये टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से हुआ है, हम पता लगा रहे हैं।

Also Read:

टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया चीयर, कहा- हमें तुम पर गर्व है

ताहिर राज भसीन ने फिल्म 83 में सुनील गावस्कर के किरदार के लिए की 6 महीने ट्रेनिंग

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, हाथ में बंदूक लिए आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन