1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो लोगों को आ रही है पसंद, जानिए एक्टर राजकुमार राव का रिएक्शन

नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो लोगों को आ रही है पसंद, जानिए एक्टर राजकुमार राव का रिएक्शन

 Published : Nov 14, 2020 10:00 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 10:00 pm IST

अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी से सजी फिल्म 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो लोगों को आ रही है पसंद- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो लोगों को आ रही है पसंद Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म लूडो को मिल रहे शुरुआती रिस्पांस से खुश हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं शुरुआती रिएक्शन और यह तथ्य जानकर बहुत खुश हूं कि फैंस इस फिल्म और मेरे काम को बहुत पसंद कर रहे हैं। लूडो काफी स्पेशल फिल्म है और दादा के साथ काम करना जबरदस्त था।"

उन्होंने कहा, "मैं सच में बहुत खुश हूं और जो इसे पसंद कर रहे हैं, उन्हें मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं। लोग मेरे फिल्म और मेरे कैरेक्टर के बारे में सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर अच्छी बातें कर रहे हैं, जिसका मैं शुक्रगुजार हूं।"

अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी से सजी फिल्म 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ और आशा नेगी भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसे अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है।

फातिमा सना शेख ने की काम पर वापसी, फिल्म 'लूडो' के लिए कर रही हैं डबिंग

बसु की पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' थी, जो साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, और कटरीना कैफ थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन