1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Linkedin की सबसे पावर प्रोफाइल्स लिस्ट में PM मोदी और प्रियंका चोपड़ा का नाम

Linkedin की सबसे पावर प्रोफाइल्स लिस्ट में PM मोदी और प्रियंका चोपड़ा का नाम

 Published : Aug 24, 2017 08:29 am IST,  Updated : Aug 24, 2017 08:29 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफलता से हर किसी को हैरान किय है। अब उन्हें पेशेवर समूह के बीच बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने अपने 2017 के पॉवर प्रोफाइल्स सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट में प्रियंका के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

Modi Priyanka- India TV Hindi
Modi Priyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफलता से हर किसी को हैरान किय है। अब उन्हें पेशेवर समूह के बीच बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने अपने 2017 के पॉवर प्रोफाइल्स सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट में प्रियंका के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग दिग्गज लिंक्डइन ने बुधवार को पॉवर प्रोफाइल्स के चौथे संस्करण की घोषणा की, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोफाइल्स को शामिल किया गया। इस सूची में नेटवर्क ने 50 ऐसे पेशेवरों की पहचान की है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना पेशेवर ब्रांड निर्माण किया है।

मोदी के इस प्लेटफार्म पर 22 लाख फॉलोअर हैं और वह इस सूची में तीसरी बार शामिल हुए हैं। इस सूची में शामिल अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों में चिल्ड्रन फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सिप्ला के ग्लोबल चीफ पीपुल ऑफिसर प्रबीर झा और श्याओमी टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन हैं।

लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर और उत्पाद प्रमुख अक्षय कोठारी ने कहा, "2017 के हमारे पॉवर प्रोफाइल्स ने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करके और हमारे सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त कर एक मजबूत ब्रांड बन गए हैं।" (इस गणेश चतुर्थी ऋचा चड्ढा ने की एक नई पहल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन