1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, चिरंजीवी समेत इन बड़ी हस्तियों ने किए पोस्ट

कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, चिरंजीवी समेत इन बड़ी हस्तियों ने किए पोस्ट

 Published : Oct 29, 2021 06:55 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 06:56 pm IST

कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Puneeth Rajkumar- India TV Hindi
कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, चिरंजीवी समेत इन बड़ी हस्तियों ने किए पोस्ट Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि आने वाली पीढ़ी उन्हें उनके कामों और शानदार व्यक्तित्व के लिये याद रखेगी। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "दुर्भाग्य के क्रूर फेर ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है । यह उम्र जाने की नहीं है । आने वाली पीढ़ी इस महान व्यक्तित्व को उनके कार्यो द्वारा याद रखेगी । उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।" 

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बसवराज बोम्मई  ने अपने ट्वीट में अभिनेता को कर्नाटक का सबसे चहेता सुपरस्टार बताया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कर्नाटक के सबसे चहेते सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बारे में जान कर हैरानी हो रही है और गहरा दुख अब हमारे बीच नहीं है। एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान और जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना करने से राजकुमार परिवार और फैंस को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति मिलती है।"

फिल्म जगत से लेकर खिलाड़ियों ने भी पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। सुपरस्टार चिरंजीवी, बोनी कपूर, सोनू सूद, विरेंद्र सहवाग और वेंकटेश प्रसाद जैसी हस्तियों ने अभिनेता के असमय निधन पर दुख जताया है। 

पुनीत राजकुमार की निधन की खबर से सुपरस्टार चिरंजीवी सदमे में हैं। उन्होंने लिखा, "चौंकाने वाली, विनाशकारी और दिल दहला देने वाली खबर है! पुनीत राजकुमार इतनी जल्दी चले गए। आपकी आत्मा को शांति। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। यह कन्नड़ / भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।"

गौरतलब है कि कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। राजकुमार (46) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे पुनीत अपने प्रशंसकों के बीच 'अप्पू' नाम से मशहूर थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन