1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा बत्रा को पिछले साल नवाब शाह ने शादी के लिए यूं किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की पुरानी फोटोज

पूजा बत्रा को पिछले साल नवाब शाह ने शादी के लिए यूं किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की पुरानी फोटोज

 Published : May 28, 2020 04:31 pm IST,  Updated : May 28, 2020 04:31 pm IST

बीते साल जुलाई में पूजा और नवाब ने अपनी शादी की पुष्टि की थी।

पूजा बत्रा को नवाब शाह ने किया था प्रपोज- India TV Hindi
पूजा बत्रा को नवाब शाह ने किया था प्रपोज Image Source : INSTAGRAM: @POOJABATRA

90 के दशक के हिट फिल्मों जैसे 'हसीना मान जाएगी', 'नायक' और 'विरासत' में अपने किरदारों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पूजा बत्रा और एक्टर नवाब शाह की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी थी। पूजा ने पिछले साल की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जब नवाब ने उन्हें घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था।

पूजा ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, उनमें नवाब घुटने के बल बैठकर पूजा को प्रपोज कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मां भी वहां मौजूद थीं। बीते साल जुलाई में पूजा और नवाब ने अपनी शादी की पुष्टि की थी।

पूर्व मिस इंडिया ने कैप्शन में लिखा है, 'थ्रोबैक.. पिछले साल इसी दिन मेरे पति नवाब शाह ने अपनी मां और परिवार की मौजूदगी में मुझे प्रपोज किया था। आपकी दुआ और प्यार हमेशा हमारे साथ रहे। हम आपको याद करते हैं।'

पूजा की पहली शादी एक एनआरआई डॉक्टर सोनू एस. आहलूवालिया के साथ साल हुई थी और यह शादी साल 2002 से 2011 तक चली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन