1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

 Published : Aug 27, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 07:03 pm IST

अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के काफी करीब हैं। ृ

pooja bhatt mahesh bhatt- India TV Hindi
pooja bhatt mahesh bhatt

नई दिल्ली: अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के काफी करीब हैं। पूजा का कहना है कि पिता महेश भट्ट के साथ बढ़िया वक्त बिताना उनकी धरोहर है।

पूजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरी धरोहर क्या है? ये शानदार पल जो मैंने अपने पिता के साथ बिताए हैं।"

इस महीने की शुरुआत में फिल्म 'डैडी' की अभिनेत्री ने आठ महीने तक शराब का सेवन नहीं करने का जश्न मनाया था।

पिछले साल सार्वजनकि रूप से शराब पीने की लत जैसी समस्या को स्वीकार करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह इससे छुटकारा पाने के करीब हैं और पिछले आठ महीनों से उन्होंने उसका सेवन नहीं किया है।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन