1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप

पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप

 Published : Nov 08, 2021 11:36 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 11:46 pm IST

पूनम पांडे की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री ने पति सैम बॉम्बे को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Poonam Pandey- India TV Hindi
Poonam Pandey Image Source : INSTAGRAM/POONAM PANDEY

अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर बड़ी खबर आई है। पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट के आरोप की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने 8 नवंबर को सैम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हैं। 

इससे पहले भी पूनम पांडे ने पिछले साल सितंबर में पति के खिलाफ गोवा में एफआईआर दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने ये शिकायत शादी के कुछ दिन बाद ही दर्ज कराई थी। खास बात है कि शादी से पहले पूनम और सैम लिव इन रिलेशनशिप में भी थे। 

उस वक्त पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन