1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से की सगाई, देखिए तस्वीरें

पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से की सगाई, देखिए तस्वीरें

 Published : Jul 26, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 03:42 pm IST

पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम से सगाई कर ली है। सैम ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीर शेयर की है।

poonam pandey- India TV Hindi
पूनम पांडे Image Source : INSTAGRAM/SAMBOMBAY

पूनम पांडें सोशल अक्सर सुर्खियां में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पूनम से अपने बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से सगाई कर ली है। सैम ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में दोनों अपनी अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं। सैम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आखिरकार हमने यह कर लिया।

सैम की इस तस्वीर पर पूनम पांडे ने कमेंट किया- बेस्ट फीलिंग। फैन्स ने भी दोनों को सगाई की ढेर सगाई बधाईयां दी। एक यूजर ने लिखा- इस बड़े फैसले के लिए शुभकामनाएं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप लकी इंसान है क्योंकि पूनम मैम अब आपकी हैं।

हाल ही में पूनम पांडे लॉकडाउन में बिना वजह घूम रही थीं। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि पूनम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इन खबरों का खंडन किया था। अरे दोस्तों, मैंने कल रात एक फिल्म मैराथन की थी। मैंने तीन फिल्में देखीं, यह मजेदार था। मुझे कल रात से फोन आ रहे हैं।कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है और मैं इसे समाचार में भी देख रही हूं। दोस्तों, कृपया मेरे बारे में यह मत लिखिए कि मैं घर पर हूं और मैं पूरी तरह से ठीक हूं। आप सभी को प्यार करती हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन