1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप रचाई शादी, देखिए शादी की ये लेटेस्ट तस्वीर

पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप रचाई शादी, देखिए शादी की ये लेटेस्ट तस्वीर

 Published : Sep 10, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 10:22 pm IST

बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे ने गुपचुप शादी कर ली है। पूनम ने शादी ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से की है।

Poonam Pandey and Sam Bombay - India TV Hindi
Poonam Pandey and Sam Bombay  Image Source : INSTAGRAM/POONAM PANDEY AND SAM

बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे ने गुपचुप शादी कर ली है। पूनम ने शादी ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से की है। शादी की तस्वीर को पूनम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में पूनम ब्राइडल लुक में दिख रही हैं। 

सैम के साथ पूनम की शादी की ये तस्वीर वायरल हो रही है। शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन भी लिखा है। पूनम ने लिखा- 'अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।' पूनम पांडे की शादी की अचानक खबर आते ही उनके प्रशंसक एक तरफ हैरान हैं तो वहीं उन्हें सोशल मीडिया पर शादी की बधाई भी दे रहे हैं। 

पूनम के तस्वीर शेयर करते हुई सैम ने उस पर झट से कमेंट भी कर दिया। सैम ने लिखा- 'बेशक मिसेज बॉम्बे।' वहीं सैम ने भी पूनम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि ये मेहंदी सेरमनी की है। तस्वीर में पूनम के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सैम ने लिखा- 'मिस्टर और मिसेज बॉम्बे।' 

आपको बता दें, पूनम पांडे कई फिल्में भी कर चुकी हैं। हालांकि फिल्मों में भी वो अपने बोल्ड लुक में ही नजर आईं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर बोल्ड लुक की तस्वीरें शेयर कर चर्चा में रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन