1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘जुड़वा 2’ की सफलता के बाद जैकलिन फर्नांडीज को खूब मिल रहे हैं इस चीज के ऑफर

‘जुड़वा 2’ की सफलता के बाद जैकलिन फर्नांडीज को खूब मिल रहे हैं इस चीज के ऑफर

 Published : Nov 14, 2017 07:30 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 07:30 am IST

जैकलिन फर्नांडीज को पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जुड़वा 2’ में बेहतरीन अदाकारी करते हुए देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी साबित हुई। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की सफलता का खूब जश्न मना रही हैं। लेकिन इस फिल्म की कामयाबी के साथ...

jacqueline fernandez- India TV Hindi
jacqueline fernandez

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज को पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म जुड़वा 2 में बेहतरीन अदाकारी करते हुए देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी साबित हुई। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की सफलता का खूब जश्न मना रही हैं। लेकिन इस फिल्म की कामयाबी के साथ ही जैकलिन इन दिन काफी डिमांड में आ गई हैं। दरअसल आज कल वह विज्ञापन फिल्मों के निर्माताओं की पहली पसंद हुई हैं। बता दें कि जैकलिन पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ी हुई हैं। अब 'जुड़वा 2' की बड़ी सफलता के साथ ही वह कई ब्रांड निमार्ताओं की पसंदीदा बन गई हैं।

इसी कारण अब निर्माता उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल ही में उनके ब्रांडों में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कई प्रस्ताव और ब्रांड ने जैकलिन से संपर्क भी साधा है। प्रतिबद्धता, निष्ठा और दर्शकों के बीच सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हमेशा ही ब्रांड में एक पसंदीदा नाम रही है।

लेकिन हाल ही में जैकलिन के कुछ ब्रांड की संख्या में वृद्धि हुई है जिसे कम समय की अवधि में अभिनेत्री ने हस्ताक्षर कर अपने नाम कर लिया हैं। गौरतलब है कि जैकलिन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘रेस’ सीरीज में इस बार सुपरस्टार सलमान खान भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। (दीपिका पादुकोण बेसब्री से कर रही हैं 'पद्मावती' की रिलीज का इंतजार)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन