1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास को 'बाहुबली' बनाने वाले एस एस राजामौली और प्रभास के बीच है गहरी दोस्ती

प्रभास को 'बाहुबली' बनाने वाले एस एस राजामौली और प्रभास के बीच है गहरी दोस्ती

 Published : May 31, 2017 08:36 am IST,  Updated : May 31, 2017 08:36 am IST

प्रभास को बाहुबली बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली और प्रभास में अच्छी दोस्ती है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त हैं।

prabhas- India TV Hindi
prabhas

मुंबई: प्रभास को बाहुबली बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली और प्रभास में अच्छी दोस्ती है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त हैं।

पर्दे पर बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास अपनी निजी जिंदगी में शर्मीले किस्म के इंसान हैं। इसी वजह से उनकी दोस्ती कम ही लोगों से हो पाती है।

प्रभास की जिंदगी में बेहद कम दोस्त हैं, लेकिन उनमें राजामौली का नाम काफी आगे है। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजामौली ने कहा था, ‘’प्रभास उनके खास दोस्त हैं और दोनों के बीच की ट्यूनिंग काफी अच्छी है।‘’

राजामौली ने बताया कि उनकी और प्रभास की दोस्ती फिल्म छत्रपति की मेकिंग के दौरान हुई थी। ये दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताने लगे। राजामौली ने इस दोस्ती को बनाए रखने के लिए प्रभास को धन्यवाद भी कहा।

राजामौली ने प्रभास को लेकर बाहुबली सीरीज बनाई और प्रभास को एक ऐसे मुकाम पर खड़ा कर दिया है कि अब हर कोई उन्हें जानने लगा है। सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी प्रभास के कई फैन बन गए हैं। भारत के बाहर भी प्रभास को लोग पसंद करने लगे हैं।

एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ में प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गूबाती और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। सत्यराज और तमन्ना भाटिया ने भी फिल्म अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के दिन से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये।

यह फिल्म भारत की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन