1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का ऑडियो एल्बम इस दिन होगा रिलीज

प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का ऑडियो एल्बम इस दिन होगा रिलीज

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2021 02:16 pm IST,  Updated : Nov 14, 2021 02:16 pm IST

संगीत निर्देशक जस्टिन प्रभाकरन ने 'राधे श्याम' के लिए एक अच्छा एल्बम बनाया है। यह फिल्म 14 जनवरी को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

prabhas film radhe shyam audio album to release on 15 november 2021 - India TV Hindi
प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का ऑडियो एल्बम इस दिन होगा रिलीज  Image Source : INSTA: ACTORPRABHAS

सुपरस्टार प्रभास एसएस राजामौली की 'बाहुबली' सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ एक भारतीय स्टार के रूप में विकसित हुए। बैक-टू-बैक फिल्मों के साथ, प्रभास का साल काफी व्यस्त रहा है। उनकी आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

प्रभास के प्रशंसक फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निमार्ता फिल्म का ऑडियो एल्बम रिलीज कर रहे हैं। 'राधेश्याम' के पहले सिंगल के तौर पर एक खूबसूरत और मधुर गीत 15 नवंबर को रिलीज होगा।

संगीत निर्देशक जस्टिन प्रभाकरन ने 'राधे श्याम' के लिए एक अच्छा एल्बम बनाया है।

कुछ ह़फ्ते पहले, निर्माताओं ने एक परिचयात्मक टीजर का अनावरण किया था, जो प्रभास का 'राधेश्याम' में विक्रम के रूप में परिचय देता है।

फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, गोपीकृष्ण मूवीज, यूवी क्रिएशंस और टी-सीरीज बैनर के तहत निर्मित है। यह फिल्म 14 जनवरी को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन