1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने बढ़ाई फीस, पढ़िए एक फिल्म के लिए कितने पैसे लेंगे बाहुबली?

‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने बढ़ाई फीस, पढ़िए एक फिल्म के लिए कितने पैसे लेंगे बाहुबली?

 Published : May 09, 2017 09:19 am IST,  Updated : May 09, 2017 09:21 am IST

'बाहुबली:द कन्क्लूजन' सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। फिल्म की सफलता का फायदा फिल्म के हीरो प्रभास को मिल रहा है।

1- India TV Hindi
1 Image Source : PTI

नई दिल्ली: 'बाहुबली:द कन्क्लूजन' सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। फिल्म की सफलता का फायदा फिल्म के हीरो प्रभास को मिल रहा है। खबरें आ रही हैं प्रभास ने अपनी फीस बढ़ा दी है, अब वो 5 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा डिमांड करने वाले हैं।

'बाहुबली 2' ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब तक यह फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। खबरों के मुताबिक प्रभास अब इस सफलता का फायदा उठा रहे हैं और उन्होंने अपनी फीस 5 करोड़ बढ़ा दी है।

पिछले 5 सालों में प्रभास ने बाहुबली के अलावा किसी दूसरे प्रोजेक्ट को हाथ भी नहीं लगाया था। बाहुबली सीरीज के लिए प्रभास को 25 करोड़ रुपये मिले थे। हाइक के बाद अब यह रकम 30 करोड़ में बदल चुकी है। यानी अब किसी निर्देशक को प्रभास को कास्ट करने के लिए अच्छी खासी रकम चुकाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

prabhas
Image Source : PTIprabhas

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली की शूटिंग के दौरान फिल्म के हीरो प्रभास को पैसों की तंगी से भी जूझना पड़ा था, फिल्म के दौरान प्रभास ने पैसे नहीं लिए थे, ना ही उन्होंने कोई एड या दूसरे प्रोजेक्ट को हाथ लगाया था। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें, एस एस राजामौली की इस फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन