1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट

 Published : Nov 19, 2020 07:41 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 07:27 am IST

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान के अभिनय से सजी फिल्म' आदिपुरुष' की रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट- India TV Hindi
साउथ के सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

साल की कामयाब फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को निर्देशित करने वाले ओम राउत अगली फिल्म भी सैफ अली खान के साथ करने जा रहे हैं।  साउथ के सुपरस्टार  प्रभास के अभिनय से सजी फिल्म' आदिपुरुष'  की रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। 

ओम राउत ने गुरुवार को ट्ववीट करके बताया कि आदिपुरुष सिनोमाघरों में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। 

आदिपुरुष फिल्म कहानी और लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यब फिल्म रामायण की कहानी से प्रेरित है।  फिल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास राम के किरदरा में नजर आएंगे। वहीं सैफ अल खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। अभी सीता के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस का नाम ऑफिशियल नहीं किया गया है। 

फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा- मैं ओम दादा के साथ एक बार फिर काम करने के लिए रोमांचित हूं। उनका विजन बहुत बड़ा है और टेक्निकल नॉलेज चीजों को बेहतरीन तरीके से सामने लाती हैं। मैं उनके प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं शक्तिशाली प्रभास के साथ तलवारें भिड़ाने और विद्युतीकरण और राक्षसी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।

दूसरी तरफ प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा- सैफ ने उदयभान के अपने चित्रण के साथ 'तन्हाजी' में हम सबके होश उड़ा दिए और वह इसे 'आदिपुरुष' में अपनी भूमिका के साथ एक पायदान ऊपर उठाते हैं। वह सही विकल्प हैं। प्रभास के साथ अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई। "

आदिपुरुष हिंदी और तेलुगू में बनेंगी। जिसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन