1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पर्दे के विलन प्रकाश राज बने गरीबों के लिए हीरो, किया ऐसा काम

पर्दे के विलन प्रकाश राज बने गरीबों के लिए हीरो, किया ऐसा काम

 Published : Jun 28, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 01:25 pm IST

प्रकाश राज को अक्सर हमने फिल्मों में विलन का किरदार निभाते हुए देखा है। फिल्मों में वह हमेशा हीरों को मारते हुए ही दिखे हैं। लेकिन असल जिंदगी में अब एक रियल लाइफ हीरो के रूप मे उभरकर सामने आए हैं। दरअसल प्रकाश राज ने तेलंगाना में एक गरीब मुस्लिम....

prakash- India TV Hindi
prakash

हैदराबाद: अभिनेता प्रकाश राज को अक्सर हमने फिल्मों में विलन का किरदार निभाते हुए देखा है। फिल्मों में वह हमेशा हीरों को मारते हुए ही दिखे हैं। लेकिन असल जिंदगी में अब एक रियल लाइफ हीरो के रूप मे उभरकर सामने आए हैं। दरअसल प्रकाश राज ने तेलंगाना में एक गरीब मुस्लिम परिवार को ईद-उल-फित्र के अवसर पर तोहफे के रूप में घर भेंट किया। पर्दे पर अक्सर खलनायक के रूप में नजर आने वाले प्रकाश राज ने महबूबनगर जिले के गांव कोंडारेड्डीपल्ली गांव के छोटे मियां के परिवार की मदद कर उनके लिए वास्तविक जीवन के नायक साबित हुए।

अभिनेता ने इस गांव को गोद ले रखा है और वहां पर विकास संबधी कई काम करवाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "कोंडारेड्डीपल्ली में प्रकाश राज फाउंडेशन द्वारा इस परिवार के लिए बनाए गए घर को सौंप कर रमजान का जश्न मनाया.. जीवन को पटरी पर लाने की खुशी।" प्रकाश राज फाउंडेशन ने गरीब परिवार के लिए एक नया घर बनवाया है। छोटे मियां, उनकी पत्नी और तीन बेटियां इससे पहले एक जीर्ण-शीर्ण हालत वाले घर में रहा करते थे।

प्रकाश राज ने सोमवार को ईद के मौके पर गांव भी गए। ट्विटर पर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वह घर में गृह-प्रवेश के मौके पर फीता काटते और कुछ गांव वालों के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने नए घर के सामने खड़े मुस्लिम परिवार की तस्वीर भी पोस्ट की। 'मेरे प्यारे प्रधानमंत्री' की 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' से तुलना किए जाने पर बोले मेहरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन