1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत में प्रशंसक बढ़ाना प्राथमिकता : मीका

भारत में प्रशंसक बढ़ाना प्राथमिकता : मीका

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 11:10 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 11:20 am IST

नई दिल्ली : विदेशी धरती पर हुए मीका सिंह के संगीत कार्यक्रमों को उनके प्रशंसकों ने हमेशा पसंद किया है, लेकिन वह कहते हैं कि अब उनकी विदेशी कलाकारों संग काम करने की मंशा नहीं

भारत में प्रशंसक...- India TV Hindi
भारत में प्रशंसक बढ़ाना प्राथमिकता : मीका

नई दिल्ली : विदेशी धरती पर हुए मीका सिंह के संगीत कार्यक्रमों को उनके प्रशंसकों ने हमेशा पसंद किया है, लेकिन वह कहते हैं कि अब उनकी विदेशी कलाकारों संग काम करने की मंशा नहीं है। वह भारत में अपनी प्रशंसक मंडली बढ़ाना चाहते हैं।

मीका (37) जल्द गायन रियलिटी शो 'द वॉइस ऑफ इंडिया' में बतौर निर्णायक नजर आएंगे। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं उस मार्ग का पालन करता हूं, जिसे माननीय अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने चुना है। वे आज जो कुछ हैं, वो बनने के लिए किसी अंतर्राष्ट्रीय कलाकार के साथ हाथ नहीं मिलाया।"

उन्होंने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ मिलकर काम करने की बजाय अपने देश में अपनी प्रशंसक मंडली को बढ़ाने एवं जितना संभव हो उतना मजबूत बनाने को प्राथमिकता देता हूं।"

वह कहते हैं कि उनमें गायकी के प्रति एक जुनून है और हर मंच पर सहज महसूस करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन