1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमी जैक्सन ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, देखिए तस्वीरें

एमी जैक्सन ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, देखिए तस्वीरें

 Published : Apr 13, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 04:23 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने हाल ही में अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बाद से एमी लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।

amy jackson- India TV Hindi
amy jackson

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने हाल ही में अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बाद से एमी लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। 

एमी ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने बढ़ते बेबी बंप को देखकर कितनी खुश हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि बंप स्पैम शुरू हो गया है। 

इसके साथ ही उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एमी ने ब्लैक बिकिनी के ऊपर व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी है और व्हाइट हैट लगाई हुई है।

हाल ही में एमी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। 

बता दें कि एमी शादीशुदा नहीं हैं। उन्होंने इस साल 1 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पनइतू (George Panayiotou) से सगाई की थी। एमी ने अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को लेकर खबरें थी कि वो साल 2020 में शादी कर सकते हैं हालांकि उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म नहीं किया है। 

बता दें कि जॉर्ज ब्रिटेन के अरबपति परिवार से आते हैं। एमी के मंगेतर ने 16 साल की उम्र में ही पिता का ग्रुप संभाल लिया था। जॉर्ज के पिता 3600 करोड़ रुपए के मालिक हैं। 

एमी ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि लंबे समय से मैं छत पर जाकर जोर से चिल्लाना चाहती थी और आज से बेहतर वो दिन नहीं हो सकता था। मैं तुम्हें अभी से ही दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने लगी हूं। हम तुमसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन