1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने खत्म की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, आमिर खान संग शेयर की ये फोटो

प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने खत्म की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, आमिर खान संग शेयर की ये फोटो

 Published : Oct 15, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 01:54 pm IST

करीना कपूर ने कोरोना काल में शूटिंग के दौरान के अनुभव को भी साझा किया है।

pregnant kareena kapoor wraps up laal singh chaddha- India TV Hindi
करीना कपूर ने आमिर खान संग शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आमिर खान संग फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। साथ ही कोरोना काल में शूटिंग के दौरान के अनुभव को भी साझा किया है। 

इस फोटो में करीना और आमिर खेत के पास कुर्सी डालकर बैठे हुए हैं। करीना का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हर सफर का अंत आता है। आज मैंने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म कर ली है। मुश्किल समय था.. महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस.. लेकिन कोई भी उस पैशन को रोक नहीं सकता, जो हमने शूट किया है। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए।"   

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग दिल्ली में, वीडियो वायरल

'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का अडॉप्टेशन है। इसे पहले 2020 की क्रिसमस रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इस फिल्म को अगले साल यानि कि 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा। 

आमिर खान का क्रिसमस से पुराना नाता है। क्रिसमस के दौरान रिलीज हुईं उनकी सभी फिल्में बेहद सफल रही हैं, जिनमें '3 इडियट्स', 'पीके', 'धूम 3', 'दंगल' इत्यादि फिल्में शामिल हैं। 

आमिर खान प्रोडक्शन्स की 'लाल सिंह चड्ढा' वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत है, जिसमें करीना के अलावा मोना सिंह एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। यह अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। फिल्म के लिए संगीत की रचना प्रीतम ने की है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन