1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने मनाया सबसे लंबा 'करवा चौथ', पति संग फोटो शेयर कर बताई वजह

प्रीति जिंटा ने मनाया सबसे लंबा 'करवा चौथ', पति संग फोटो शेयर कर बताई वजह

 Published : Nov 06, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 02:14 pm IST

प्रीति इन दिनों आईपीएल 2020 में बिजी हैं, जो दुबई में हो रहे हैं।

Preity G Zinta celebrates karwa chauth 2020- India TV Hindi
प्रीति जिंटा ने मनाया सबसे लंबा 'करवा चौथ' Image Source : INSTAGRAM: @REALPZ

देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसका क्रेज देखने को मिला। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी विदेश में अपने पति जीन गुडनइफ के लिए व्रत रखा, लेकिन उन्होंने बताया कि ये उनके लिए सबसे लंबा करवा चौथ था। प्रीति ने सोशल मीडिया पर पति के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो उन्हें किस करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि प्रीति इन दिनों आईपीएल 2020 में बिजी हैं, जो दुबई में हो रहे हैं। इसके लिए वो भी वहीं पर हैं, लेकिन करवा चौथ पर वो अपने पति से मिलने के लिए लॉस एंजेलिस पहुंचीं। 

प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडएनफ संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- जब महामारी सिर्फ किताबों में थी

प्रीति ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जिन्होंने भी करवा चौथ मनाया, उन्हें शुभकामनाएं। मेरे लिए ये सबसे लंबा करवा चौथ था। ये दुबई में शुरू हुआ था और फिर बादलों से गुजरते हुए मैं लॉस एंजेलिस पहुंची। ये सब कुछ जायज था, क्योंकि आखिरकार मैं अपने पति परमेश्वर से मिली। आई लव यू माई लव।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन