1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने काटे पति जीन के बाल, वायरल हुआ वीडियो

प्रीति जिंटा ने काटे पति जीन के बाल, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Aug 09, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 08:14 pm IST

लॉकडाउन में प्रीति जिंटा हेयर ड्रेसर बन गई हैं। उन्होंने पति जीन के बाल काटे हैं। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

preity zinta- India TV Hindi
प्रीति जिंटा Image Source : INSTAGRAM/REALPZ

अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस लॉकडाउन के दौरान 'हेयर कटिंग' का कौशल सीखने में कामयाब रहीं। पिछले महीने, अभिनेत्री को पति जीन गुडइनफ का बाल काटते देखा गया था। अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने पति के लिए कैंची अपने हाथों में पकड़ ली।

रविवार को प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पति का बाल काटते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मुझे पता है कि मेरा हेयर ड्रेसिंग में अच्छा भविष्य है .. जब मेरे पति ने मुझे फिर से बाल काटने की अनुमति दी। हैशटैग पति परमेश्वर।"

पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए एक यूजर्स ने कमेंट किया, "आप इस काम में माहिर लग रही हैं।" एक अन्य ने लिखा, "कोरोना टैलेंट"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रीति को आखिरी बार 2018 की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन