शनिवार को खबर आई थी कि गो एयर ने प्रीति जिंटा को फ्लाइट बोर्ड करने से मना कर दिया था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रीति को फ्लाइट में जाने से इसलिए बैन किया गया क्योंकि गो एयर के मालिक और प्रीति के एक्स बॉयफ्रेंड ने ऐसा करने का ऑर्डर दिया था। अब एयरलाइन ने बयान जारी कर इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। बयान में कहा गया है- ''कुछ मीडिया हाउस ने गलत, झूठी और आधारहीन खबर चलाई है कि प्रीति जिंटा को गो एयर की फ्लाइट में जाने से रोका गया।''
Related Stories
''गो एयर ऐसे किसी भी एक्शन की बात को अस्वीकार करता है। मिस प्रीति जिंटा 30 मार्च, 2019 शनिवार को मुंबई से चंडीगढ़ G8-381 फ्लाइट पर गई थीं। उन्होंने 2 अप्रैल, 2019 को चंडीगढ़ से मुंबई G8 382 फ्लाइट में बुकिंग कराई थी, लेकिन वो आई नहीं।''
जब यह कथित घटना घटी, तब प्रीति किंग्स X1 पंजाब के मैच के लिए मोहाली गई थीं।
प्रीति ने जीन गुडइनफ से शादी की है। इसके पहले वो नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2005 में उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। 2008 में उन्होंने साथ में किंग्स X1 पंजाब टीम खरीदा था।
Also Read:
ससुराल गेंदा फूल के एक्टर सूरज थापर 51 की उम्र में दूसरी बार बने पिता
वरुण धवन की फैन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की दी धमकी
राधा तेरी चुनरी... पर विल स्मिथ ने लगाया ठुमका, करण ने शेयर किया वीडियो