1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया प्रकाश ने साड़ी पहनकर विदेश में किया डांस, वीडियो देख एक्ट्रेस पर फिदा हुए फैंस

प्रिया प्रकाश ने साड़ी पहनकर विदेश में किया डांस, वीडियो देख एक्ट्रेस पर फिदा हुए फैंस

 Published : Jul 22, 2021 09:57 am IST,  Updated : Jul 22, 2021 09:57 am IST

प्रिया प्रकाश वॉरियर रूस की सड़कों पर मलयालम गाने पर डांस कर रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Priya Prakash Varrier dance in saree on malayalam song watch instagram post - India TV Hindi
प्रिया प्रकाश ने साड़ी पहनकर विदेश में किया डांस, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे एक्ट्रेस पर फिदा   Image Source : INSTAGRAM: PRIYA.P.VARRIER

'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वॉरियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो जैसे ही अपनी फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाता है। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो साड़ी पहनकर विदेश की सड़कों पर डांस कर रही हैं। फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो गए हैं। उनका कहना है कि प्रिया ट्रेडिशनल लुक में बेइंतहा खूबसूरत लग रही हैं। प्रिया का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर अब तक इसे करीब 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। 

प्रिया प्रकाश वॉरियर रूस की सड़कों पर मलयालम गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर लाल रंग का ब्लाउज कैरी किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'अंदर के मलयाली को जगाने का बहाना'। उनका डांस और डांस करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

प्रिया ने अपने ट्रिप की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

21 साल की प्रिया प्रकाश एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं, जो मलयालम और तेलुगु मूवीज में नज़र आ चुकी हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी 'आंख मारने' की अदा लोगों को खूब पसंद आई थी। वो रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। ये वीडियो 2018 में सबसे ज्यादा छाया हुआ था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन