एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू के साथ प्रियंका चोपड़ा का 15 साल पुराना लीगल वॉर अब खत्म हो गया है। जी हां आज मामले की सुनवाई 'अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट' में रखी गई और मामले की सुनवाई करते हुए जज ने प्रियंका की सहमति जानने के लिए वीडियो कॉल किया और प्रियंका ने कहा कि वह चाहती हैं कि आपसी सहमित से केस को जल्द से जल्द बंद करवा दिया जाए।
अब आ रही खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश जाजू में चल रही कानूनी लड़ाई आपसी सहमति से खत्म कर दी गई है और दोनों पक्षकारों ने अपना अपना दावा वापस ले लिया हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा इस केस की तारीख पर जाती थी। दोनों पक्ष कोर्ट रूम में उपस्थित थे और दोनों ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही।
इसके बाद जज ने प्रियंका चोपड़ा को वीडियो कॉल कर उनकी सहमति ली। दोनों की सहमति होने के बाद जज ने मामले को बंद कर दिया।
Also Read:
O SAKI SAKI में दिखा नोरा फतेही का दिलकश अंदाज, तोड़ सकता है 'दिलबर' का रिकॉर्ड
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच छिड़ी जंग, आ गया War का धमाकेदार टीजर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो आया सामने, बेटे के साथ कार्तिक से मिलने पहुंची नायरा