1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बर्फ में मस्ती करते हुए मनाया क्रिसमस, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बर्फ में मस्ती करते हुए मनाया क्रिसमस, शेयर की तस्वीरें

 Published : Dec 26, 2019 02:30 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 02:30 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल क्रिसमस अनोखे तरीके से मनाया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।

priyanka chopra and nick jonas christmas celebration- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का क्रिसमस सेलिब्रेशन।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिसमस ईव पर कुकीज बनाने के बाद दोनों एडवेंचर कर रहे हैं। दोनों से साथ में स्की-डू किया। साथ ही फैमिली के साथ खूब सारी मस्ती की। निक और प्रियंका ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की स्की-डू करते हुए फोटो शेयर की। इन फोटोज में प्रियंका मुस्कुराहते नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए निक ने लिखा- प्रियंका को हंसते हुए देखने से बेहतर कुछ भी नहीं है।

प्रियंका ने स्की-डू की फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- संता ने बैट मेरे मोबाइल पर चला दिया। आह! मेरा पति मुझे इतनी अच्छी तरह से जानता है! थैंक यू बेबी! आई लव यू।

प्रियंका ने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए भी फोटोज शेयर की हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों के मिक्स रिव्यू मिले थे। प्रियंका ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन