1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का चौथा रिसेप्शन होगा लॉस एंजेलिस में, मेगन मार्कल होंगी गेस्ट!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का चौथा रिसेप्शन होगा लॉस एंजेलिस में, मेगन मार्कल होंगी गेस्ट!

 Published : Dec 22, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 06:53 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1-2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। अभी तक वो तीन रिसेप्शन- एक दिल्ली में और दो मुंबई में दे चुके हैं। अब दोनों लॉस एंजेलिस में चौथा रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1-2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। अभी तक वो तीन रिसेप्शन- एक दिल्ली में और दो मुंबई में दे चुके हैं। अब दोनों लॉस एंजेलिस में चौथा रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक अपने हॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन होस्ट करेंगे। इस रिसेप्शन में मेगन मार्कल और ड्वेन जॉनसन भी शामिल हो सकते हैं।

मिड डे ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''स्विट्जरलैंड में हनीमून के बाद प्रियंका द स्काई इज पिंक की शूटिंग के लिए मुंबई आएंगी। महीने के अंत में वह लॉस एंजेलिस में निक को जॉइन करेंगी। प्रियंका की टीम मलीबू में वैन्यू की तलाश कर रही है। यह ब्लैक टाई इवेंट होगा। प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में कैरी वाशिंगटन, ड्वेन जॉनसन, एलेन डीजेनेरेस, मेगन मार्कल हैं। A Kid Like Jake और Isn’t It Romantic? के उनके को-स्टार्स भी मेहमानों की लिस्ट में हैं। निक के दोस्त भी इसमें शामिल होंगे। परिणीति चोपड़ा भी इस रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं।''

प्रियंका और निक ने 20 दिसंबर को बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए पार्टी होस्ट की थी। इसमें सलमान खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जान्हनी कपूर, अंशुला कपूर सहित कई मेहमान आए थे।

जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 दिसंबर को प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में दोनों के करीबी ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों को एक मैगजीन ने पब्लिक किया था।

प्रियंका के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो उनके पास अभी 'द स्काई इज पिंक' है, जिसमें उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं।

Also Read:

Exclusive: शाहरुख खान ने बताया 'जीरो' का ट्रेलर देख अबराम ने कैसे किया था रिएक्ट, देखें Video

Zero Movie Box Office collection Day 1: जानिए शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' ने पहले दिन कितनी कमाई की

Year ender 2018: 'नागिन 3' से 'बेपनाह' तक साल 2018 के ये टीवी शो रहे सुपरहिट

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन