1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका और निक इस खास दिन पर कर चुके हैं सगाई, जानिए कब कर रहे हैं शादी

प्रियंका और निक इस खास दिन पर कर चुके हैं सगाई, जानिए कब कर रहे हैं शादी

 Published : Jul 27, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 01:57 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से हॉलीवुड पॉप सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों हर जगह इन्हें एक दूसरे का हाथ थामें देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से तो दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से हॉलीवुड पॉप सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों हर जगह इन्हें एक दूसरे का हाथ थामें देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से तो दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। अब खबर आई है कि प्रियंका और निक ने 2 महीने डेटिंग के बाद आखिरकार अब सगाई कर ली है। हॉलीवुड वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।

एक 'इनसाइडर' के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी। सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया, "दोनों बहुत खुश हैं।" जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है। सूत्र ने कहा, "निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। निक सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।" इसके साथ ही यह भी खबर आई है कि दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है। इस बीच बॉलीवुड निर्देशन अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को प्रियंका के फिल्म 'भारत' से बाहर होने की घोषणा की। उन्होंने प्रियंका के इस फैसले को बहुत ही खास बताया था। उन्होंने ट्वीट में प्रियंका के लिए खुशी भी जताई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन