प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों को कई इवेंट, पार्टी, डिनर डेट, लंच डेट पर साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनका रोमांस नज़र आता है। हाल ही में उन्हें डिनर डेट के बाद पार्किंग लॉट में किस करते देखा गया।
Related Stories
दोनों पार्किंग में अपनी कार का इंतज़ार कर रहे थे। वहीं किस करते हुए वह कैमरे में कैद हो गए। उन्होंने ब्लैक और ब्लू आउटफिट पहना था। पार्किंग लॉट की और भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
प्रियंका और निक हाल ही में अपनी सोफी टर्नर के बर्थडे पार्टी में गए थे। निक के बड़े भाई जो जोनस और सोफी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका ने सोफी को सोशल मीडिया पर भी विश किया था।
प्रियंका फिलहाल अपनी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic के प्रमोशन में बिजी है, जो भारत में नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को रिलीज़ होगा। फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका कई अमेरिकन टीवी शोज में जा चुकी हैं।
उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो उनके पास सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' है, जिसमें उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं। फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।
Also Read:
Total Dhamaal collection day 1: अनिल, माधुरी, अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'टोटल धमाल'
'गली बॉय' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को अमिताभ बच्चन ने भेजा फूल, चिट्ठी लिख की तारीफ
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ 'लम्बरगिनी' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो