1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा इस तरह निपटती हैं नेगेटिव चीजों से

प्रियंका चोपड़ा इस तरह निपटती हैं नेगेटिव चीजों से

 Published : Jun 16, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 01:26 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अब तक एक अदाकारा, सिंगर और निर्माता के तौर पर खुद को बखूबी साबित कर चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हॉलीवुड में भी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। आज प्रियंका उस मुकाम पर जहां उन्हें दुनियाभर के लोग...

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब तक एक अदाकारा, सिंगर और निर्माता के तौर पर खुद को बखूबी साबित कर चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हॉलीवुड में भी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। आज प्रियंका उस मुकाम पर जहां उन्हें दुनियाभर के लोग पहचानते हैं। प्रियंका कभी कुछ नया करने से पीछे नहीं हटकी हैं। उनका कहना है कि वह जो कुछ भी नया करती हैं, उसे लेकर आशंकित और घबराई रहती है, लेकिन वह दृढ़ विश्वास के साहस के साथ आगे बढ़ती हैं। बता दें कि फिलहाल प्रियंका प्राग में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए, जहां एक यूजर ने उनसे पूछा, "उस समय क्या हुआ जब कुछ हासिल करने के लिए आप सबसे ज्यादा आशंकित थीं? " इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, "मैं जो कुछ भी नया करती हूं, उसे लेकर आशंकित व डरी रहती हूं, लेकिन दृढ़ विश्वास के साहस के साथ मैं आगे बढ़ती हूं।"

एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह नकारात्मक चीजों से कैसे निपटती है, तो उन्होंने कहा कि उनके लिए भी यह मुश्किल होता है और उन्हें भी तकलीफ पहुंचती है। अभिनेत्री के मुताबिक, "यह मुशिकल होता है। तकलीफदेह भी होता है, लेकिन आपको सच के साथ डटे रहना है और आगे बढ़ना है और समय धीरे-धीरे सब कुछ ठीक कर देता है।" प्रियंका ने कहा कि नफरत करने वालों का उनकी दुनिया में कोई वजूद नहीं है, इसलिए उन्हें ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कहना है।

एक अन्य फैन ने प्रियंका से पूछा कि जो महिलाएं अपने पंसदीदा क्षेत्र में कुछ हासिल करना चाहती हैं तो उन्हें वह क्या सलाह देना पसंद करेंगी? प्रियंका ने इसका जवाब दिया, "जब आप कुछ चुनते हैं, तो इसमें अपना सबकुछ लगा दें।" मिथुन चक्रवर्ती का एक नक्सली से फिल्मी स्टारडम तक का सफर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन