1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका को बराक ओबामा लगे मजाकिया, साथ किया डिनर

प्रियंका को बराक ओबामा लगे मजाकिया, साथ किया डिनर

 Published : May 01, 2016 03:50 pm IST,  Updated : May 01, 2016 03:50 pm IST

प्रियंका व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल होने के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा से मिलकर खुश हैं।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

वाशिंगटन: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने आज दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उनके बेहतरीन अभिनय के जादू अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी छाया हुआ है। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल होने के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा से मिलकर खुश हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

इसे भी पढ़े:- देसी गर्ल ने छुई नई ऊंचाइयां, बराक ओबामा के साथ करेंगी डिनर

शनिवार की शाम आयोजित रात्रिभोज प्रियंका काले रंग का गाउन पहनकर पहुंची थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। प्रियंका ने ओबामा दंपति के साथ अपनी मुलाकात को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर डालते हुए लिखा, "बेहद मजाकिया और आकर्षक बराक ओबामा और खूबसूरत अमेरिकी प्रथम महिला के साथ मुलाकात शानदार थी। आपका शुक्रिया।" वाशिंगटन में हुए इस आयोजन में पत्रकारों, सेलिब्रिटी, नेताओं सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। 2016 व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर की मेजबानी प्रसिद्ध हास्य कलाकार लैरी विलमोर ने की। यह राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल का अंतिम व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर है।

priyanka
priyanka

अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिस के किरदार से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रियंका के पहले काम की प्रतिबद्धताओं के कारण इस डिनर में भाग लेने की निश्चितता नहीं थी। लेकिन उन्होंने आखिरकार अपने काम से वक्त निकाल ही लिया।

प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह खलनाइका का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म से वह हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन