1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: बिना किसी इक्विपमेंट के घर पर यूं एक्सरसाइज कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

लॉकडाउन: बिना किसी इक्विपमेंट के घर पर यूं एक्सरसाइज कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

 Published : May 03, 2020 04:00 pm IST,  Updated : May 03, 2020 04:00 pm IST

कोरोना वायरस भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन लागू कर इसे फैलने से रोका जा रहा है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा घर पर यूं कर रही हैं एक्सरसाइज Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी घर में हैं और उन्होंने बिना किसी इक्विपमेंट के एक्सरसाइज का तरीका खोज निकाला है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, प्रियंका के एक छोटी-सी बच्ची के साथ दिखाई दे रही हैं। वो सोफे पर लेटी हैं और डंबल्स की बजाए बच्ची को अपने हाथों से उठाकर एक्सरसाइज कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'नो जिम नो प्रॉब्लम।' ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

हाल ही में प्रियंका ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोनवायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है। कमजोर बच्चों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई पहलों का समर्थन किया है और दान भी दिया है।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन