1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा को आ रही पिता की याद, 70वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

प्रियंका चोपड़ा को आ रही पिता की याद, 70वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

 Published : Aug 23, 2020 11:37 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 11:37 am IST

इस वीडियो में प्रियंका के पिता किसी अवॉर्ड सेरेमनी में अपनी बेटी की तरफ से अवॉर्ड लेते दिखाई दे रहे हैं।

priyanka chopra father ashok chopra 70th birth anniversary - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पिता का थ्रोबैक वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का शानदार सफर करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज सफलता के मुकाम पर हैं। सिंगर निक जोनस संग शादी कर वो खुशहाल जिंदगी की जी रही हैं, लेकिन अपने पिता अशोक चोपड़ा की कमी उन्हें हमेशा खलती है। वो कई मौकों पर उन्हें याद करती हैं। उन्होंने पिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरे हमेशा के लिए चीयर लीडर। आज आप 70 साल के होते। आपको याद कर रही हूं।"

प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड', ट्वीट कर दी जानकारी

इस वीडियो में प्रियंका के पिता किसी अवॉर्ड सेरेमनी में अपनी बेटी की तरफ से अवॉर्ड लेते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने छोटी सी स्पीच भी दी और अपनी बेटी के लिए खूब प्यार जताया। 

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविंद अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन