1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड', ट्वीट कर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड', ट्वीट कर दी जानकारी

 Published : Aug 18, 2020 11:28 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 11:28 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। इस किताब को प्रियंका जल्द ही लॉन्च करेंगी।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बायोग्राफी पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। प्रियंका ने अपनी बायोग्राफी के कवर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- खत्म. पहली दफा इन शब्दों को कागजों पर छपे देखना कितना खूबसूरत एहसास है। अनफिनिश्ड... जल्द ही।

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ट्वीट करके अपनी बायोग्राफी के टाइटल अनफिनिश्ड के बारे में बताया था। किताब में उनके काम के साथ जीवन के बारे में लिखा गया है। उन्होंने ट्वीट किया- अनफिनिश्ड खत्म हो गई। फाइनल मैनुस्क्रिप्ट भेजने जा रही हूं। इसे आप सभी के साथ साझा करने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती। मेरी बायोग्राफी का प्रत्येक शब्द मेरे जीवन में आत्मनिरीक्षण और प्रतिबिंब की जगह से आता है।

प्रियंका चोपड़ा को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 17 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने पहले मिस इंडिया और उसके बाद मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। प्रियंका ने बर्फी, ऐतराज, बाजीराव मस्तानी जैसी कई फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार शोनाली बॉस की फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आईं थी। वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन