प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर प्रियंका के ससुर जी पॉल केविन जोनस ने प्यारा सा कमेंट किया है। पापा जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा है मेरी प्यारी बहू प्रियंका, इस स्पेशल आदमी की जगह तो कोई भी नहीं ले सकता लेकिन तुम्हारे लिए हमसब का प्यारा और सपोर्ट हमेशा है।

बता दें कि आज ही के दिन यानि 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की मौत कैंसर बीमारी की वजह से हो गई थी। इसी दिन को याद करते हुए प्रियंका ने पिता अशोक चोपड़ा के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। जैसा कि सबको पता है प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी क्लोज्ड थीं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा- 'आपको गुजरे 6 साल हो गए लेकिन लगता है कल ही कि बात हो। मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा'। साथ ही प्रियंका ने अपनी बचपन की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह और उनके पापा साथ नजर आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्मों में सबसे पहले नाम आता है सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'। इस फिल्म में प्रियंका के साथ स्टार फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजरा आएंगी। ये फिल्म 13 साल की आयशा चौधरी की कहानी होगी यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी की स्टोरी पर है।
ये भी पढ़ें:
अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक होने पर महाराष्ट्र पुलिस ने दिए जांच के आदेश
दीपिका पादुकोण जुड़ीं 83 की टीम से, रणवीर सिंह की पत्नी के रोल में आएंगी नज़र
श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म 'साहो' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर
रोहित शेट्टी नहीं, सलमान खान की किक 2 को साजिद नाडियाडवाला करेंगे डायरेक्ट