1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार, एक्ट्रेस से यूं कहा फैंस को शुक्रिया

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार, एक्ट्रेस से यूं कहा फैंस को शुक्रिया

 Published : May 15, 2019 04:40 pm IST,  Updated : May 15, 2019 04:40 pm IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक खुशी से झूमते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैन्स के लिए ढेर सारा प्यार भेजा है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

priyanka chopra - India TV Hindi
priyanka chopra

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक खुशी से झूमते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैन्स के लिए ढेर सारा प्यार भेजा है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "मेरी इंस्टा फैमिली आप सभी का दिल से धन्यवाद। मेरे इस सफर में हिस्सा बनने के लिए आप में से हर एक को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं।"

ये भी पढ़ें- दर्द और बीमारी जूझ रहे अमिताभ बच्चन ने लिखा, यहां देखिए मिस्टर दर्द, अगर आप..

प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह खुशी के मारे उछलती हुईं और अपने फैन्स को फ्लाइंग किस देती हुईं नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- गे रिलेशन में था दिशा पाटनी का पहला बॉयफ्रेंड, इसलिए ब्रेकअप कर थामा टाइगर श्रॉफ का हाथ

प्रियंका इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए गए पलों के बारे में अपने फैन्स के साथ शेयर करने में करती हैं और इसके साथ ही वह इसके माध्यम से रेड कार्पेट समारोहों के पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां भी दिखाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन