1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने इस हॉलीवुड अदाकारा को क्यों कहा ‘बेहतर तकिया’

प्रियंका चोपड़ा ने इस हॉलीवुड अदाकारा को क्यों कहा ‘बेहतर तकिया’

 Published : Feb 23, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 01:59 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हो गई हैं। उन्होंने भारत के अलावा विदेशों में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। आज दुनियाभर में फैंस उनके अभिनय के अलावा उनकी खूबसूरती के भी मूरीद हो गए हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हो गई हैं। उन्होंने भारत के अलावा विदेशों में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। आज दुनियाभर में फैंस उनके अभिनय के अलावा उनकी खूबसूरती के भी मूरीद हो गए हैं। लेकिन अब प्रियंका का कहना है कि हर समय 'शानदार' दिखना आसान काम नहीं है। प्रियंका ने टीवी शो 'क्वांटिको' की अपनी सहकलाकार मार्ली मैटलिन के साथ बिताए कुछ खास पलों को भी प्रशंसकों के साथ शेयर किया।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अकादमी पुरस्कार विजेता मैटलिन के साथ टीवी सेट पर बिताए कुछ खास पलों को शेयर किया। प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मार्ली मैटलिन बेहतरीन अभिनेत्री हैं लेकिन वह बेहतर तकिया साबित हो सकती हैं।" दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका को मैटलिन की गोद में सिर रखकर लेटे हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिग में काफी व्यस्त चल रही हैं। वह इस शो में एलेक्स पेरिस का किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा प्रियंका को दो हॉलीवुड फिल्मों 'ए किड लाइक जैक' और 'इस ईंट इट रोमांस' में भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन