1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा को हो रही निक जोनस के डॉग जीनो से जलन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा को हो रही निक जोनस के डॉग जीनो से जलन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

 Published : Dec 13, 2019 05:46 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 05:46 pm IST

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के डॉग जीनो से नाराज हैं। इसके पीछे की वजह का खुलासा खुद निक जोनस ने किया है।

nick jonas and priyanka chopra- India TV Hindi
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले पति निक जोनस को जर्मन शेफर्ड पपी गिफ्ट किया था। जिसका नाम उन लोगों ने जीनो जोनस रखा था। निक के साथ जीनो की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मगर अब प्रियंका को जीनो से जलन हो रही है। इस बात का खुलासा खुद निक जोनस ने किया है।

हाल ही में निक जोनस द लेट लेट शो में गए थे। जहां उन्होंने अपने डॉग जीनो के बारे में बात की साथ ही बताया उनकी वजह से प्रियंका नाराज हैं। इस जलन और नाराजगी का पूरा श्रेय इंस्टाग्राम को जाता है।

निक ने बताया, जीनो के इंस्टाग्राम पर प्रियंका के डॉग डायना ने ज्यादा फॉलोअर्स हैं। डायना के इंस्टाग्राम अकाउंट को डेढ़ साल से ज्यादा हो गया है और उनके सिर्फ 148K फॉलोअर्स हैं वहीं जीनो के इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी 1 महीने भी नहीं हुआ है और उनके 330 K फॉलोअर्स हैं। जिसकी वजह से प्रियंका दुखी हैं।

प्रियंका के लिए गिफ्ट के बारे में निक ने बताया, मैंने जब जर्मन शेफर्ड में इंटरेस्ट दिखाया उसके दो हफ्ते बाद ही वह मेरे लिए जीनो को ले आईं। 

आपको बता दें प्रियंका और निक की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन