मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कड़ी मेहनत के बाद आज उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के सपने शायद हर हस्ती के होंगे। उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि हॉलीवुड में भी शानदार अभिनय से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का कहना है कि प्रियंका की जिदंगी युवाओं के लिए प्रेरणा है और वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध इस अभिनेत्री पर एक किताब लिखी जानी चाहिए। अपनी आने वाली मराठी फिल्म 'के रे रास्कला' को लेकर मीडिया से मुखातिब हुईं मधु से जब पूछा गया कि क्या वह प्रियंका की प्रेरणादायक यात्रा पर फिल्म बनने की इच्छा रखती हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन उसके जीवन एक किताब जरूर लिखी जानी चाहिए क्योंकि उसका जीवन और विचार प्रेरणादायक हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि आज की पीढ़ी अगर उसे सुनती और समझती है तो वह इससे जरूर लाभान्वित होगी।" प्रियंका के जीवन पर बायोपिक बनाने के सवाल पर मधु ने कहा, "प्रियंका ने अभी तक अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा (उम्र के अनुसार) ही पूरा किया है, तो उस पर अभी फिल्म कैसे बन सकती है।" उन्होंने कहा, "वह बहुत ही बोरिंग जिंदगी जी रही हैं। जो फिल्मकार उसके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय करेगा वह भी बहुत उबाऊ हो जाएगा क्योंकि उसके जीवन में ऐसा कुछ मनोरंजक नहीं है। वह केवल काम पर जाती है और काम से वापस घर आ जाती है, इसलिए उसकी बायोपिक बहुत उबाऊ होगी।"
'के रे रास्कला' के बारे में मधु ने कहा कि आखिरी बार जब उन्होंने मराठी फिल्म वेंटिलेटर बनाई थी तो उसने दर्शकों को भावुक कर दिया था। इसलिए इस बार उन्होंने लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का सोचा है। मधु ने कहा, "यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है। यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जो वेंटिलेटर से पूरी तरह अलग है।" Bigg Boss 11: जानिए कौन-कौन लगाएगा कॉन्ट्रोवर्सी और ग्लैमर का तड़का