1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ बीच पर मनाया नया साल

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ बीच पर मनाया नया साल

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 05:01 pm IST

प्रियंका चोपड़ा जोनस, परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत कर खुश हैं। उन्होंने बीच पर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

priyanka chopa nick jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा जोनस न्यू ईयर सेलिब्रेशन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस, परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत कर खुश हैं। फिलहाल वे एक समुद्र तट पर छुट्टियां मना रहे हैं, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया माध्यम से दी है। साझा की गईं तस्वीरों में से एक में प्रियंका के गले पर निक किस करते दिख रहे हैं, जो काफी प्यारा है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "परिवार और दोस्तों की आभारी हूं, जिन्होंने हर चीज को खूबसूरत बनाया। जो दोस्त हमारे साथ नहीं हैं, उन्हें हमने याद किया। मैं आप सभी के साथ नए साल की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक साल हो गया है। दोनों ने 2 दिसंबर को पहली शादी की सालगिरह मनाई। इस खास मौके में दोनों से अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा मैसेज लिखा था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आईं थी। अब वह राजकुमार राव के साथ द 'व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले प्रियंका शूटिंग खत्म करके परिवार के साथ क्रिसमस, न्यूईयर मनाने गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन