1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की क्रिसमस की तैयारियां, साथ में बनाई कुकीज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की क्रिसमस की तैयारियां, साथ में बनाई कुकीज

 Published : Dec 25, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 12:45 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस की तैयारियों में लगे हुए हैं। निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों कुकीज बना रहे हैं।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ क्रिसमस मनाने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। प्रियंका कुछ समय पहले इंडिया में अपनी आने वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही थीं। क्रिसमस ईव पर निक जोनस ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके दोस्त कुकीज को सजा रहे हैं। वीडियो में निक अपने फैन्स को दिखा रहे हैं उन्होंने क्या बनाया है। जिसके बाद प्रियंका बताती हैं उन्होंने निंजा कुकीज बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। यह दोनों का साथ में दूसरा क्रिसमम सेलिब्रेशन है। प्रियंका इंडिया में अपने प्रोजेक्ट खत्म करके वापिस जा चुकी हैं वहीं निक ने भी अपना हैप्पीनेस टूर पूरा कर लिया है। अब दोनों साथ में समय बिताएंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक एक-दूसरे के काम की सराहना करते हैं। निक की फिल्म जुमानजी के प्रीमियर पर निक ने बताया था कि शादी से उनमें अच्छे बदलाव आए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों के मिक्स रिव्यू मिले थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन