1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बताया उनके लिए क्यों बहुत खास है 'द स्काई इज पिंक'

प्रियंका चोपड़ा ने बताया उनके लिए क्यों बहुत खास है 'द स्काई इज पिंक'

 Published : Oct 02, 2019 06:49 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 09:33 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है।

प्रियंका चोपड़ा ने...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने बताया उनके लिए क्यों बहुत खास है 'द स्काई इज पिंक'

नई दिल्ली: प्रियंका और फरहान अख्तर की अपकमिंग मूवी 'द स्काई इज पिंक' इस महीने रिलीज होने वाली है। यह फिल्म प्रियंका के लिए बहुत खास है, क्योंकि फिल्म की कहानी से वह अपने वास्तविक अभिभावक और खुद का जुड़ाव महसूस कर रही हैं। निर्देशक सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कहानी एक ऐसे दंपति के बारे में है, जो अपनी एक किशोर बेटी को पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से खो देते हैं। फिल्म में प्रियंका और फरहान ने उस किशोरी के माता-पिता की भूमिका निभाई है।

फिल्म के बारे में प्रियंका ने आईएएनएस से कहा, "यह एक बहुत ही खास और वास्तविक दंपति के जीवन पर आधारित एक बहुत ही शानदार फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह वे दंपति असाधारण परिस्थितियों से गुजरते हैं। मुझे लगता है कि आज की इस स्वार्थी दुनिया में, जहां हम जी रहे हैं, यह फिल्म आपको यह बताती है कि जब आपका परिवार आपके साथ होता है या परिवार का समर्थन मिलता है तो क्या कुछ हो सकता है। "

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैंने जब फिल्म (स्क्रिप्ट) पढ़ी तो मुझे लगा जैसे यह कहानी कहीं न कहीं मेरी ही है, क्योंकि मेरे माता-पिता भी ऐसे ही हैं। वे बेहद सहायक हैं और इसी वजह से मैं यह जान पाई कि मैं कौन हूं और आज उन्हीं की बदौलत यहां हूं।"

इसके साथ ही अभिनेत्री ने दर्शकों से फिल्म की कहानी को समझने के लिए दिल और दिमाग दोनों से सोचने की गुजारिश की।

इनपुट- आईएनएस

 

Also Read:

War Movie Review: कमजोर कहानी में भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन

Sye Raa Narasimha Reddy Review: चिरंजीवी और अमिताभ की बिदांस जोड़ी, जबरदस्त एक्शन के बीच कहानी दिखीं कमजोर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गायू नहीं चाहती कि कार्तिक को मिले कायरव की कस्टडी, क्या चलेगी कोई चाल?

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन