Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गायू नहीं चाहती कि कार्तिक को मिले कायरव की कस्टडी, क्या चलेगी कोई चाल?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गायू नहीं चाहती कि कार्तिक को मिले कायरव की कस्टडी, क्या चलेगी कोई चाल?

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Oct 02, 2019 05:35 pm IST, Updated : Oct 02, 2019 05:35 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा कस्टडी के लिए आमने-सामने आ गए हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 2nd October - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 2nd October 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 2nd October: कार्तिक और नायरा के झगड़े से आज 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत होती है। कार्तिक और नायरा दोनों कायरव के लिए आपस में लड़ते हैं। कार्तिक, नायरा से कहता है वो कोर्ट के जरिए उससे लड़ेगा और कायरव भले नायरा के साथ रहे लेकिन सारा हक बाप पर होगा। वो नायरा से कहता है कि  वो अब सिर्फ कोर्ट में उससे मिलेगा। उधर वेदिका भी इस बात से परेशान है कि वहां क्या हो रहा होगा? कहीं नायरा ने कार्तिक को बता ना दिया हो कि वो उसकी वजह से तलाक ले रही है। 

वहीं गायू ये सोचती है कि अगर कार्तिक को कायरव की कस्टडी मिल गई तो वंश की परिवार में जो जगह है वो भी नहीं मिल पाएगी। 

कार्तिक के जाने के बाद नायरा के सभी घरवाले परेशान होते हैं, उधर कार्तिक भी अकेले में रो रहा होता है। कार्तिक के पापा उससे बोलते हैं कि परेशान मत हो मैं रास्ता निकाल लूंगा। उधर नायरा के भाई नक्ष भी उसे समझाते हैं कि तुम्हारी कोई गलती नहीं है। नायरा कहती है कि वेदिका बेचारी की क्या गलती है, कार्तिक और वेदिका की शादी तब तक सेटल नहीं हो पाएगा जब तक वो यहां से नहीं जाएगी।

कार्तिक अपने पापा से और नायरा अपने भाई नक्ष से बेस्ट वकील हायर करने को कहते हैं, दोनों ही दामिनी मिश्रा नाम की वकील को हायर करना चाहते हैं। 

कायरव अपने पापा से कॉल करके कहता है कि वो जल्दी से उसे लेने आ जाए।

कल क्या आएगा? 

कल के एपिसोड में कार्तिक और नायरा फोन पर बात करेंगे और कार्तिक, नायरा से फोन पर कहेगा कि 11 बजे फैमिली कोर्ट में कस्टडी केस के लिए मिले।

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement