1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: नायरा-कार्तिक और कायरव का क्वालिटी टाइम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: नायरा-कार्तिक और कायरव का क्वालिटी टाइम

 Published : Sep 26, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 05:36 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: नायरा और कार्तिक बेटे कायरव की वजह से एक बार फिर से करीब आ जाते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि वेदिका को लगता है कि कहीं कार्तिक उसे घर से चले जाने को ना कह दे। दूसरी तरफ नायरा को भी बुरे-बुरे ख्याल आते हैं। नायरा, कार्तिक को जगा देती है जो कायरव के साथ सो रहा होता है। वो कार्तिक को डांट लगाती है कि इस तरह आधी रात को चोरी-चोरी वो यहां क्यों आया? 

उधर वेदिका भी परेशान है और बाकी घरवाले भी परेशान हो जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि कार्तिक, कायरव से मिलने सिंहानिया हाउस गया है। हालांकि घरवाले कार्तिक की बात भी समझते हैं कि वो बाप है वो कायरव के बिना रह भी तो नहीं पाएगा।

इसके बाद जब कार्तिक घर जाने को कहता है तो कायरव उन्हें रोक लेता है और कहता है कि बिना ब्रेकफास्ट किए आप यहां से मत जाइए। कायरव के जिद करने पर घरवाले भी कार्तिक को रोक लेते हैं और कार्तिक फ्रेश होने बाथरूम जाता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September
Image Source : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September

कायरव को ब्रश कराने नायरा भी पीछे पीछे जाती है वहां कार्तिक और कायरव ब्रश चूज कर रहे होते हैं, नायरा वहां आती है और वो ब्लू ब्रश ले लेती है, कार्तिक को मजबूरन पिंक ब्रश यूज करना पड़ता है। कायरव, नायरा और कार्तिक साथ में ब्रश करते हैं। ये बात बाद में कायरव, वंश को बताता है और वंश की बात वेदिका सुनकर दुखी हो जाती है।

तभी वेदिका के पास डॉक्टर पल्लवी का कॉल आता है। वो बताती है कि अगर नायरा और कार्तिक का तलाक नहीं हुआ है तो उसकी और कार्तिक की शादी वैलिड नहीं है। ये बात जानकर वेदिका के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वो कहती है हमारी प्रॉपर शादी हुई थी लेकिन पल्लवी उसे बताती है कि फर्स्ट वाइफ के जिंदा रहने पर दोनों की शादी वैलिड नहीं मानी जाएगी। वेदिका तुरंत सिंहानिया हाउस जाती है।

उधर नायरा अपने हाथों से कचौड़ी बनाती है जिसे खाकर कार्तिक को पुराने दिन याद आ जाते हैं।

Also Read:

Birthday Special: बॉलीवुड में हिट फिल्में देने के बावजूद काम के लिए तरस गए थे चंकी पांडे

Birthday Special: पहली शादी असफल होने के बाद अर्चना पूरण सिंह ने परमीत सिंह से की दूसरी शादी, ऐसी है Love Story

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन