कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां अपना पसंदीदा काम करती दिखाई दे रही हैं। कोई किचन में स्वादिष्ट खाना बना रहा है तो कोई अपने गार्डन में फल-सब्जियां उगा रहा है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में अपने पालतू डॉग गिनो के साथ वक्त गुजार रही हैं। उन्होंने डॉग के साथ गले लगते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं वादा करती हूं कि गिनो को मेरा कडल पसंद है।'
प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में फिलहाल खुद को पति निक जोनास के साथ सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।
हाल ही में उन्होंने निक, जेठ जोइ जोनस, जेठानी सोफी टर्नर के साथ 'आई फॉर इंडिया' कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन सहित कई हस्तियां नज़र आई थीं।