1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज, दमदार दिखी दोनों की केमिस्ट्री

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज, दमदार दिखी दोनों की केमिस्ट्री

 Published : Oct 28, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 09:11 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

The White Tiger- India TV Hindi
The White Tiger Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। 2 मिनट 16 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रियंका और राजकुमार राव की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। 

इस ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'द व्हाइट टाइगर फिल्म का फर्स्ट ट्रेलर आप लोगों के लिए। मैं इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। फिल्म के लेखक और निर्देशक रमिन बहरानी हैं। ये फिल्म अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म को दिसंबर में कुछ सिनेमाघरों में और जनवरी 22, 2021 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।' 

प्रियंका चोपड़ा ने की अगली फिल्म की घोषणा, इस हॉलीवुड फिल्म में इन स्टार्स के साथ आएंगी नज़र

बीते साल दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी जिसकी जानकारी खुद उस वक्त प्रियंका चोपडा़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी थी। 

प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था- 'थक कर खुश हूं लेकिन बहुत उत्साहित हूं कि द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म हो गई है। सबसे ज्यादा हार्ड वर्किंग क्रू और बहुत ही अच्छी कास्ट। फिल्म को पूरा करके उसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है। बेहतरीन लीड होने के लिए गौरव आदर्श बहुत शुक्रिया। मैं आपको बलराम के रूप में देखने के लिए दुनिया का इंतजार नहीं कर सकती। राजकुमार राव मुझे खुशी है हम साथ में यह कर पाए। मुझे मीम्स भेजते रहना।'

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आईं थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम अहम भूमिका थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। राजकुमार राव की बात करें तो वो आखिरी बार 'शिमला मिर्च' में नजर आए थे। वहीं जल्द ही उनकी फिल्म 'छलांग' भी रिलीज होने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन